परमेश्वर का नगर सिय्योन
कोरहवंशियों का भजन। एक गीत।
1 सिय्योन की नींव पवित्र पर्वतों में है।
2 यहोवा याकूब के सारे निवासस्थानों से बढ़कर
सिय्योन के फाटकों से प्रीति रखता है।
3 हे परमेश्वर के नगर,
तेरे विषय में महिमा की बातें कही जाती हैं।
सेला।
4 "जो मुझे जानते हैं मैं उनसे
रहब और बेबीलोन की चर्चा करूँगा;
देखो, पलिश्त, सूर और कूश :
‘यह वहाँ उत्पन्न हुआ था’।"
5 परंतु सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा,
"अमुक-अमुक व्यक्ति उसमें उत्पन्न हुआ था।"
और परमप्रधान स्वयं उसे स्थिर रखेगा।
6 यहोवा देश-देश के लोगों की गणना करते हुए लिखेगा :
"यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।" सेला।
7 तब गायक और नर्तक दोनों कहेंगे,
"हमारे सब सोते तुझी में हैं।"