Publicidade

Salmos 99

पवित्र राजा

1 यहोवा राज्य करता है;

देश-देश के लोग काँप उठें!

वह करूबों पर विराजमान है;

पृथ्वी डोल उठे!

2 यहोवा सिय्योन में महान है;

और वह सब लोगों के ऊपर प्रधान है।

3 वे तेरे महान और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें।

यहोवा पवित्र है!

4 सामर्थी राजा न्याय से प्रीति रखता है।

तूने खराई को स्थापित किया है;

तूने ही याकूब में न्याय

और धार्मिकता का कार्य किया है।

5 हमारे परमेश्‍वर यहोवा का गुणगान करो;

और उसके चरणों की चौकी के सामने दंडवत् करो।

वह पवित्र है।

6 मूसा और हारून उसके याजकों में से थे,

और शमूएल उससे प्रार्थना करनेवालों में से था।

वे यहोवा से प्रार्थना करते

और वह उन्हें उत्तर देता था।

7 वह उनसे बादल के खंभे में से बातें करता था;

और वे उसके नियमों और उसकी दी हुई

विधियों पर चलते थे।

8 हे हमारे परमेश्‍वर यहोवा,

तू उन्हें उत्तर देता था;

तू उनके बुरे कार्यों का बदला तो लेता था,

फिर भी उनके लिए क्षमा करनेवाला परमेश्‍वर था।

9 हमारे परमेश्‍वर यहोवा का गुणगान करो,

और उसके पवित्र पर्वत पर दंडवत् करो;

क्योंकि हमारा परमेश्‍वर यहोवा पवित्र है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_06-50-08-