Publicidade

Salmos 15

धर्मी जन की विशेषताएँ
दाऊद का भजन।

1 हे यहोवा, तेरे तंबू में कौन रहेगा?

तेरे पवित्र पर्वत पर कौन वास करेगा?

2 वह जो खराई से चलता और धार्मिकता के कार्य करता,

और हृदय से सच बोलता है।

3 वह अपनी जीभ से निंदा नहीं करता

और न अपने पड़ोसी की बुराई करता है,

और न ही अपने मित्र को बदनाम करता है।

4 उसकी दृष्‍टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ जाना जाता है,

परंतु वह यहोवा का भय माननेवालों का आदर करता है,

और शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;

5 वह अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता

और न निर्दोष को हानि पहुँचाने के लिए घूस लेता है।

जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी नहीं डगमगाएगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-