Publicidade

Salmos 133

एकता में रहना
यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।

1 देखो, यह कितनी उत्तम और मनोहर बात है

कि भाई आपस में मिले रहें!

2 यह तो उस उत्तम तेल के समान है,

जो हारून के सिर पर उंडेला गया,

और उसकी दाढ़ी पर से बहता हुआ

उसके वस्‍त्र की छोर तक पहुँच गया।

3 यह हेर्मोन की उस ओस के समान है

जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है;

क्योंकि वहीं यहोवा ने सदा के

जीवन की आशिष ठहराई है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-