Publicidade

Salmos 114

परमेश्‍वर द्वारा इस्राएल का छुटकारा

1 जब इस्राएल मिस्र से,

अर्थात् याकूब का घराना अन्य भाषियों के बीच से निकला,

2 तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान

और इस्राएल उसका राज्य हो गया।

3 समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही।

4 पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे,

और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्‍चों के समान उछलने लगीं।

5 हे समुद्र, तू क्यों भागा?

हे यरदन, तू उलटी क्यों बही?

6 हे पहाड़ो, तुम मेढ़ों के समान क्यों उछले?

हे पहाड़ियो,

तुम भेड़-बकरियों के बच्‍चों के समान क्यों उछलीं?

7 हे पृथ्वी, प्रभु के सामने,

हाँ, याकूब के परमेश्‍वर के सामने काँप;

8 जिसने चट्टान को जलाशय,

और चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डाला।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-