Publicidade

Salmos 70

छुटकारे के लिए प्रार्थना
संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन। स्मरण कराने के लिए।

1 हे परमेश्‍वर, मुझे छुड़ाने के लिए,

हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिए शीघ्र आ!

2 जो मेरे प्राण के खोजी हैं,

वे निराश और लज्‍जित हो जाएँ!

जो मेरी हानि से प्रसन्‍न होते हैं,

वे खदेड़े और अपमानित किए जाएँ।

3 जो कहते हैं, "आहा, आहा!"

वे अपनी लज्‍जा के मारे वापस लौट जाएँ।

4 तेरे सब खोजी तेरे कारण हर्षित और आनंदित हों;

और तेरे उद्धार से प्रेम रखनेवाले निरंतर कहते रहें,

"परमेश्‍वर की बड़ाई हो!"

5 मैं तो दीन और दरिद्र हूँ;

हे परमेश्‍वर, मेरे लिए फुर्ती कर!

तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है;

हे यहोवा, विलंब न कर!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-