7 परंतु मैं तुमसे सच कहता हूँ, मेरा चला जाना तुम्हारे लिए लाभदायक है। क्योंकि यदि मैं नहीं जाऊँगा, तो तुम्हारे पास सहायक नहीं आएगा; परंतु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेजूँगा। 8 वह आकर संसार को पाप, धार्मिकता और न्याय के विषय में दोषी होने का बोध कराएगा; 9 पाप के विषय में इसलिए कि वे मुझ पर विश्वास नहीं करते, 10 और धार्मिकता के विषय में इसलिए कि मैं पिता के पास जा रहा हूँ और तुम मुझे फिर नहीं देखोगे, 11 और न्याय के विषय में इसलिए कि इस संसार का शासक दोषी ठहराया गया है।
Publicidade
Publicidade