3 इस पर यीशु ने उससे कहा,"मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई नए सिरे से जन्म न ले, वह परमेश्वर के राज्य को नहीं देख सकता।" 4 नीकुदेमुस ने उससे पूछा, "मनुष्य बूढ़ा होकर कैसे जन्म ले सकता है? क्या वह अपनी माता के गर्भ में दुबारा प्रवेश करके जन्म ले सकता है?" 5 यीशु ने उत्तर दिया,"मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई जल और आत्मा से जन्म न ले, वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता। 6 जो शरीर से जन्मा है वह शरीर है और जो आत्मा से जन्मा है, वह आत्मा है। 7 आश्चर्य न कर कि मैंने तुझसे कहा, ‘तुम्हें नए सिरे से जन्म लेना अवश्य है।’ 8 हवा जिधर चाहती है उधर चलती है और तू उसकी आवाज़ सुनता है, परंतु नहीं जानता कि वह कहाँ से आती और किधर जाती है। प्रत्येक जो आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है।"
Publicidade
यूहन्ना रचित सुसमाचार 3
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.