सत्तर का लौटना
17 वे सत्तर10:17 कुछ हस्तलेखों में "सत्तर" के स्थान पर "बहत्तर" लिखा है। आनंद के साथ लौटे और कहने लगे, "प्रभु, तेरे नाम से तो दुष्टात्माएँ भी हमारे अधीन हो जाती हैं।" 18 इस पर यीशु ने उनसे कहा,"मैं देख रहा था कि शैतान बिजली के समान आकाश से गिरा। 19 देखो, मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने का और शत्रु की सारी शक्ति पर अधिकार दिया है; और तुम्हें किसी से कुछ भी हानि न होगी। 20 फिर भी इस बात से आनंदित मत होना कि आत्माएँ तुम्हारे अधीन हो जाती हैं, परंतु इससे आनंदित होना कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में लिखे हैं।"