Pular para o conteúdo
Publicidade

लूकॉस 10:17-20

OHSS Hindi Contemporary Version

17 वे बहत्तर बहुत उत्साह से भरकर लौटे और कहने लगे, "प्रभु! आपके नाम में तो दुष्टात्मा भी हमारे सामने समर्पण कर देते हैं!"

18 इस पर प्रभु येशु ने उनसे कहा, "मैं शैतान को बिजली के समान स्वर्ग से गिरते देख रहा था. 19 मैंने तुम्हें सांपों और बिच्छुओं को रौंदने तथा शत्रु के सभी सामर्थ्य का नाश करने का अधिकार दिया है इसलिये किसी भी रीति से तुम्हारी हानि न होगी. 20 फिर भी, तुम्हारे लिए आनंद का विषय यह न हो कि दुष्टात्मा तुम्हारी आज्ञाओं का पालन करते हैं परंतु यह कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में लिखे जा चुके हैं."

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    17 वे सत्तर10:17 कुछ हस्तलेखों में "सत्तर" के स्थान पर "बहत्तर" लिखा है। आनंद के साथ लौटे और कहने लगे, "प्रभु, तेरे नाम से तो दुष्‍टात्माएँ भी हमारे अधीन हो जाती हैं।" 18 इस पर यीशु ने उनसे कहा,"मैं देख रहा था कि शैतान बिजली के समान आकाश से गिरा। 19 देखो, मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने का और शत्रु की सारी शक्‍ति पर अधिकार दिया है; और तुम्हें किसी से कुछ भी हानि न होगी। 20 फिर भी इस बात से आनंदित मत होना कि आत्माएँ तुम्हारे अधीन हो जाती हैं, परंतु इससे आनंदित होना कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में लिखे हैं।"

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    17 वे सत्तर आनन्द से फिर आकर कहने लगे, "हे प्रभु, तेरे नाम से दुष्टात्मा भी हमारे वश में है।" 18 उसने उनसे कहा, "मैं शैतान को बिजली के समान स्वर्ग से गिरा हुआ देख रहा था। (प्रका. 12:7-9, यशा. 14:12) 19 मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने10:19 साँपों और बिच्छुओं को रौंदने: खतरे से परिरक्षण। यदि हम जहरीले साँपों पर पाँव रखते है कि हम घायल हो जाए, तो परमेश्वर हमें खतरे से बचाने का वादा करता है। का, और शत्रु की सारी सामर्थ्य पर अधिकार दिया है; और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि न होगी। (भज. 91:13) 20 तो भी इससे आनन्दित मत हो, कि आत्मा तुम्हारे वश में हैं, परन्तु इससे आनन्दित हो कि तुम्हारे नाम स्वर्ग पर लिखे हैं।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.