सब्त का प्रश्न
1 फिर ऐसा हुआ कि जब यीशु सब्त के दिन फरीसियों के अधिकारियों में से एक के घर में रोटी खाने गया तो लोग उसे ध्यान से देख रहे थे।
2 और देखो, उसके सामने जलोदर रोग से पीड़ित एक मनुष्य था। 3 इस पर यीशु ने व्यवस्थापकों और फरीसियों से कहा,"क्या सब्त के दिन स्वस्थ करना उचित है या नहीं?" 4 परंतु वे चुप रहे। तब उसने उसे छूकर स्वस्थ किया और भेज दिया।