पश्चात्तापी अपराधी
39 जो अपराधी लटकाए गए थे उनमें से एक यह कहते हुए उसकी निंदा करने लगा, "तू मसीह है न? तो अपने को और हमें बचा।" 40 इस पर दूसरा उसे डाँटकर कहने लगा, "क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दंड पा रहा है। 41 हमारे लिए यही उचित है, क्योंकि हमने जो किया उसी का फल भोग रहे हैं, परंतु इसने कोई भी अनुचित कार्य नहीं किया।" 42 तब उसने कहा, "हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए तो मुझे स्मरण रखना।" 43 उसने उससे कहा,"मैं तुझसे सच कहता हूँ, तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।"