Pular para o conteúdo
Publicidade

लूकॉस 23:39-43

OHSS Hindi Contemporary Version

39 वहां लटकाए गए राजद्रोहियों में से एक ने प्रभु येशु पर अपशब्दों की बौछार करते हुए कहा: "अरे! क्या तुम मसीह नहीं हो? स्वयं अपने आपको बचाओ और हमको भी!"

40 किंतु दूसरे राजद्रोही ने डपटते हुए उससे कहा, "क्या तुझे परमेश्वर का थोड़ा भी भय नहीं है? तुझे भी तो वही दंड दिया जा रहा है! 41 हमारे लिए तो यह दंड सही ही है क्योंकि हमें वही मिल रहा है, जो हमारे बुरे कामों के लिए सही है किंतु इन्होंने तो कुछ भी गलत नहीं किया."

42 तब प्रभु येशु की ओर देखकर उसने उनसे विनती की, "आदरणीय येशु! अपने राज्य में मुझ पर दया कीजिएगा."

43 प्रभु येशु ने उसे आश्वासन दिया, "मैं तुम पर यह सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: आज ही तुम मेरे साथ स्वर्गलोक में होगे."

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    39 जो अपराधी लटकाए गए थे उनमें से एक यह कहते हुए उसकी निंदा करने लगा, "तू मसीह है न? तो अपने को और हमें बचा।" 40 इस पर दूसरा उसे डाँटकर कहने लगा, "क्या तू परमेश्‍वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दंड पा रहा है। 41 हमारे लिए यही उचित है, क्योंकि हमने जो किया उसी का फल भोग रहे हैं, परंतु इसने कोई भी अनुचित कार्य नहीं किया।" 42 तब उसने कहा, "हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए तो मुझे स्मरण रखना।" 43 उसने उससे कहा,"मैं तुझसे सच कहता हूँ, तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।"

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    39 जो कुकर्मी लटकाए गए थे, उनमें से एक ने उसकी निन्दा करके कहा, "क्या तू मसीह नहीं? तो फिर अपने आपको और हमें बचा!" 40 इस पर दूसरे ने उसे डाँटकर कहा, "क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है, 41 और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इसने कोई अनुचित काम नहीं किया।" 42 तब उसने कहा, "हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।" 43 उसने उससे कहा, "मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक23:43 स्वर्गलोक: यह "फारसी" मूल का एक शब्द है, और इसका अर्थ "एक बगीचा," विशेष रूप से खुशियों का बगीचा हैं। में होगा।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.