18 प्रभु का आत्मा मुझ पर है,
क्योंकि उसने कंगालों को सुसमाचार
सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है।
उसने मुझे भेजा है कि मैं बंदियों को छुटकारे का
और अंधों को दृष्टि पाने का समाचार दूँ
और कुचले हुओं को छुड़ाऊँ
19 और प्रभु के अनुग्रह के वर्ष की घोषणा करूँ।