उपवास का प्रश्न
33 उन्होंने उससे कहा, "यूहन्ना के शिष्य तो प्रायः उपवास रखते और प्रार्थना किया करते हैं, इसी प्रकार फरीसियों के शिष्य भी, परंतु तेरे शिष्य तो खाते-पीते हैं।" 34 यीशु ने उनसे कहा,"जब दूल्हा बरातियों के साथ है, तो क्या तुम उनसे उपवास करवा सकते हो? 35 परंतु वे दिन आएँगे, जब दूल्हा उनसे अलग कर दिया जाएगा, तब उन दिनों में वे उपवास करेंगे।"