बारह प्रेरित
12 उन्हीं दिनों ऐसा हुआ कि यीशु पहाड़ पर प्रार्थना करने गया, और सारी रात परमेश्वर से प्रार्थना करता रहा। 13 जब दिन हुआ, तो उसने अपने शिष्यों को बुलाया और उनमें से बारह को चुना और उन्हें प्रेरित नाम भी दिया : 14 शमौन जिसका नाम उसने पतरस भी रखा, उसका भाई अंद्रियास, याकूब और यूहन्ना, फिलिप्पुस, बरतुल्मै, 15 मत्ती, थोमा, हलफई का पुत्र याकूब और शमौन जो ज़ेलोतेस कहलाता था, 16 याकूब का पुत्र यहूदा और यहूदा इस्करियोती जो विश्वासघाती निकला।