Pular para o conteúdo
Publicidade

लूका 6:12-16

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

बारह प्रेरित

12 और उन दिनों में वह पहाड़ पर प्रार्थना करने को निकला, और परमेश्वर से प्रार्थना करने में सारी रात बिताई। 13 जब दिन हुआ, तो उसने अपने चेलों को बुलाकर उनमें से बारह चुन लिए, और उनको प्रेरित कहा। 14 और वे ये हैं: शमौन जिसका नाम उसने पतरस भी रखा; और उसका भाई अन्द्रियास, और याकूब, और यूहन्ना, और फिलिप्पुस, और बरतुल्मै, 15 और मत्ती, और थोमा, और हलफईस का पुत्र याकूब, और शमौन जो जेलोतेस कहलाता है, 16 और याकूब का बेटा यहूदा, और यहूदा इस्करियोती, जो उसका पकड़वानेवाला बना।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    12 एक दिन प्रभु येशु पर्वत पर प्रार्थना करने चले गए और सारी रात वह परमेश्वर से प्रार्थना करते रहे. 13 प्रातःकाल उन्होंने अपने चेलों को अपने पास बुलाया और उनमें से बारह को चुनकर उन्हें प्रेरित पद प्रदान किया.

    14 शिमओन, (जिन्हें वह पेतरॉस नाम से पुकारते थे) उनके भाई आन्द्रेयास,

    याकोब,

    योहन,

    फ़िलिप्पॉस,

    बारथोलोमेयॉस

    15 मत्तियाह,

    थोमॉस,

    हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब,

    राष्ट्रवादी6:15 अथवा "उग्र पंथी" शिमओन,

    16 याकोब के पुत्र यहूदाह,

    तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने उनके साथ धोखा किया.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    12 उन्हीं दिनों ऐसा हुआ कि यीशु पहाड़ पर प्रार्थना करने गया, और सारी रात परमेश्‍वर से प्रार्थना करता रहा। 13 जब दिन हुआ, तो उसने अपने शिष्यों को बुलाया और उनमें से बारह को चुना और उन्हें प्रेरित नाम भी दिया : 14 शमौन जिसका नाम उसने पतरस भी रखा, उसका भाई अंद्रियास, याकूब और यूहन्‍ना, फिलिप्पुस, बरतुल्मै, 15 मत्ती, थोमा, हलफई का पुत्र याकूब और शमौन जो ज़ेलोतेस कहलाता था, 16 याकूब का पुत्र यहूदा और यहूदा इस्करियोती जो विश्‍वासघाती निकला।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.