मनुष्य के पुत्र का पुनरागमन
24 "उन दिनों में क्लेश के बाद सूर्य अंधकारमय हो जाएगा और चंद्रमा अपना प्रकाश नहीं देगा, 25 आकाश से तारे गिरने लगेंगे, और जो शक्तियाँ आकाश में हैं, वे हिलाई जाएँगी।13:25 यशायाह 13:10; योएल 2:10; 3:15 26 तब लोग मनुष्य के पुत्र को बड़े सामर्थ्य और महिमा के साथ बादलों में आते हुए देखेंगे। 27 तब वह स्वर्गदूतों को भेजेगा और पृथ्वी के छोर से लेकर आकाश के छोर तक, चारों दिशाओं से अपने चुने हुओं को इकट्ठा करेगा।