पापियों के साथ भोजन
15 फिर ऐसा हुआ कि यीशु उसके घर भोजन करने बैठा, और बहुत से कर वसूलनेवाले और पापी भी यीशु और उसके शिष्यों के साथ भोजन करने लगे; क्योंकि वे बहुत थे जो उसके पीछे चल रहे थे। 16 जब उन फरीसियों ने जो शास्त्री थे देखा कि वह पापियों और कर वसूलनेवालों के साथ भोजन कर रहा है तो उसके शिष्यों से कहने लगे, "वह कर वसूलनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाता-पीता है?" 17 यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा,"वैद्य की आवश्यकता स्वस्थ लोगों को नहीं बल्कि बीमारों को है। मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों को बुलाने आया हूँ।"2:17 कुछ हस्तलेखों में इस वाक्य का अनुवाद इस प्रकार है : "मैं धर्मियों को बुलाने नहीं, बल्कि पापियों को पश्चात्ताप कराने आया हूँ" लिखा है।