Pular para o conteúdo
Publicidade

मरकुस रचित सुसमाचार 7:6-8

HSB Hindi Standard Bible

6 उसने उनसे कहा,"यशायाह ने तुम पाखंडियों के विषय में ठीक ही भविष्यवाणी की थी, जैसा लिखा है :

ये लोग होंठों से तो मेरा आदर करते हैं,

परंतु इनके मन मुझसे बहुत दूर हैं।

7 वे मनुष्यों के नियमों को धर्म-शिक्षा के रूप में सिखाकर

व्यर्थ में मेरी उपासना करते हैं।

8 "तुम परमेश्‍वर की आज्ञा को छोड़कर मनुष्यों की परंपरा का पालन करते हो 7:8 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "जैसे बरतनों और कटोरों को धोना, और ऐसे बहुत से कार्य" लिखा है। ।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    6 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, "तुम पाखंडियों के लिए भविष्यवक्ता यशायाह की यह भविष्यवाणी ठीक ही है:

    " ‘ये लोग मात्र अपने होंठों से मेरा सम्मान करते हैं,

    किंतु उनके हृदय मुझसे बहुत दूर हैं.

    7 मेरे प्रति उनकी उपासना व्यर्थ है.

    उनकी शिक्षाएं मात्र मनुष्य के मस्तिष्क की उपज हैं.’7:7 यशा 29:13

    8 आप लोग मनुष्यों की परंपराओं का तो पालन करते जाते हैं किंतु परमेश्वर की आज्ञा को टालते जाते हैं."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    6 उसने उनसे कहा, "यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्वाणी की; जैसा लिखा है:

    ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं,

    पर उनका मन मुझसे दूर रहता है। (यशा. 29:13)

    7 और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं,

    क्योंकि मनुष्यों की आज्ञाओं को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।’ (यशा. 29:13)

    8 क्योंकि तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्यों की रीतियों को मानते हो।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.