6 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, "तुम पाखंडियों के लिए भविष्यवक्ता यशायाह की यह भविष्यवाणी ठीक ही है:
" ‘ये लोग मात्र अपने होंठों से मेरा सम्मान करते हैं,
किंतु उनके हृदय मुझसे बहुत दूर हैं.
7 मेरे प्रति उनकी उपासना व्यर्थ है.
उनकी शिक्षाएं मात्र मनुष्य के मस्तिष्क की उपज हैं.’7:7 यशा 29:13
8 आप लोग मनुष्यों की परंपराओं का तो पालन करते जाते हैं किंतु परमेश्वर की आज्ञा को टालते जाते हैं."