9 फिर उसने उनसे कहा,"तुम परमेश्वर की आज्ञा को बड़ी अच्छी तरह व्यर्थ ठहरा देते हो ताकि अपनी परंपरा को बनाए रख सको। 10 क्योंकि मूसा ने तो कहा था, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर’ और ‘जो अपने पिता या माता को बुरा कहे वह निश्चय मार डाला जाए।’ 11 परंतु तुम कहते हो ‘यदि कोई अपने पिता या अपनी माता से कहे कि जो कुछ तुम्हें मुझसे मिलना था, वह तो "कुरबान" अर्थात् परमेश्वर को अर्पित है, 12 तो उसे अपने पिता या अपनी माता के लिए कुछ भी करना नहीं पड़ता।’ 13 तुम अपनी परंपरा के द्वारा जिसे तुमने बनाए रखा है, परमेश्वर के वचन को व्यर्थ ठहरा देते हो और इसी प्रकार के और भी बहुत से कार्य करते हो।"
Publicidade
मरकुस रचित सुसमाचार 7
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.