यीशु मसीह की वंशावली
1 अब्राहम की संतान, दाऊद की संतान, यीशु मसीह की वंशावली का वृत्तांत।
अब्राहम से दाऊद तक
2 अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब उत्पन्न हुआ, और याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्पन्न हुए, 3 और यहूदा से तामार के द्वारा फिरिस और जोरह उत्पन्न हुए, और फिरिस से हिस्रोन उत्पन्न हुआ, और हिस्रोन से एराम उत्पन्न हुआ, 4 और एराम से अम्मीनादाब उत्पन्न हुआ, और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ, और नहशोन से सलमोन उत्पन्न हुआ, 5 और सलमोन से राहब के द्वारा बोअज़ उत्पन्न हुआ, और बोअज़ से रूत के द्वारा ओबेद उत्पन्न हुआ, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ, 6 और यिशै से राजा दाऊद उत्पन्न हुआ।
दाऊद से बेबीलोन निर्वासन तक
दाऊद से सुलैमान उस स्त्री के द्वारा उत्पन्न हुआ जो पहले उरिय्याह की पत्नी थी, 7 और सुलैमान से रहबाम उत्पन्न हुआ, और रहबाम से अबिय्याह उत्पन्न हुआ, और अबिय्याह से आसा उत्पन्न हुआ, 8 और आसा से यहोशापात उत्पन्न हुआ, और यहोशापात से योराम उत्पन्न हुआ, और योराम से उज्जियाह उत्पन्न हुआ, 9 और उज्जियाह से योताम उत्पन्न हुआ, और योताम से आहाज उत्पन्न हुआ, और आहाज से हिजकिय्याह उत्पन्न हुआ, 10 और हिजकिय्याह से मनश्शे उत्पन्न हुआ, और मनश्शे से आमोन उत्पन्न हुआ, और आमोन से योशिय्याह उत्पन्न हुआ, 11 और बेबीलोन निर्वासन में जाने के समय योशिय्याह से यकुन्याह और उसके भाई उत्पन्न हुए।
निर्वासन से मसीह तक
12 बेबीलोन निर्वासन के बाद यकुन्याह से शालतिएल उत्पन्न हुआ, और शालतिएल से जरुब्बाबिल उत्पन्न हुआ, 13 और जरुब्बाबिल से अबीहूद उत्पन्न हुआ, और अबीहूद से एल्याकीम उत्पन्न हुआ, और एल्याकीम से अज़ोर उत्पन्न हुआ, 14 और अज़ोर से सदोक उत्पन्न हुआ, और सदोक से अखीम उत्पन्न हुआ, और अखीम से इलीहूद उत्पन्न हुआ, 15 और इलीहूद से एलीआज़ार उत्पन्न हुआ, और एलीआज़ार से मत्तान उत्पन्न हुआ, और मत्तान से याकूब उत्पन्न हुआ, 16 और याकूब से यूसुफ उत्पन्न हुआ जो मरियम का पति था, और मरियम से यीशु उत्पन्न हुआ जो मसीह कहलाता है।
17 इस प्रकार अब्राहम से दाऊद तक चौदह पीढ़ियाँ, और दाऊद से बेबीलोन निर्वासन तक चौदह पीढ़ियाँ, और बेबीलोन निर्वासन से मसीह तक चौदह पीढ़ियाँ हुईं।