परमेश्वर से डरो
26 "इसलिए उनसे मत डरना; क्योंकि ऐसा कुछ ढका नहीं जो प्रकट न किया जाएगा, और न कुछ छिपा है जो जाना न जाएगा। 27 जो मैं तुमसे अंधकार में कहता हूँ, उसे उजियाले में कहो; और जो तुम कान में सुनते हो, उसे छतों पर से प्रचार करो। 28 उनसे मत डरो, जो शरीर को घात करते हैं पर आत्मा को घात नहीं कर सकते; बल्कि उससे डरो जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है। 29 क्या दो गौरैयाँ एक पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उनमें से एक भी भूमि पर नहीं गिरती। 30 तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं। 31 इसलिए डरो मत, तुम बहुत सी गौरैयों से अधिक मूल्यवान हो।