मंदिर का शुल्क चुकाना
24 जब वे कफरनहूम में पहुँचे तो मंदिर का शुल्क लेनेवालों ने पतरस के पास आकर पूछा, "क्या तुम्हारा गुरु मंदिर का शुल्क नहीं देता?" 25 उसने कहा "हाँ, देता है।" जब वह घर आया तो यीशु ने पहले ही उससे पूछ लिया,"शमौन, तू क्या सोचता है? इस पृथ्वी के राजा चुंगी या कर किनसे लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?" 26 उसने कहा, "परायों से।" यीशु ने उससे कहा,"तो फिर पुत्र कर-मुक्त हैं। 27 परंतु इसलिए कि हम उनके लिए ठोकर का कारण न बनें, तू जाकर झील में काँटा डाल और जो मछली पहले आए उसे ले, और उसका मुँह खोलने पर तुझे एक सिक्का मिलेगा; उसे लेकर मेरी और अपनी ओर से उन्हें दे दे।"