Pular para o conteúdo
Publicidade

मत्ती रचित सुसमाचार 18:1-5,10

HSB Hindi Standard Bible

बड़ा कौन है?

1 उस समय शिष्य यीशु के पास आकर पूछने लगे, "स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?" 2 तब उसने एक बच्‍चे को अपने पास बुलाकर उसे उनके बीच में खड़ा किया 3 और कहा :"मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्‍चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे। 4 इसलिए जो कोई अपने आपको इस बच्‍चे के समान नम्र बनाता है, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा है। 5 जो कोई ऐसे किसी एक बच्‍चे को मेरे नाम से ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है।

भटकी हुई भेड़ का दृष्‍टांत

10 "देखो, इन छोटों में से किसी एक को भी तुच्छ न समझना; क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि स्वर्ग में उनके दूत मेरे स्वर्गिक पिता के मुख को निरंतर देखते रहते हैं।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 तब शिष्यों ने येशु के पास आकर उनसे पूछा, "स्वर्ग-राज्य में सबसे बड़ा कौन है?"

    2 येशु ने एक बालक को पास बुलाकर उसे उनके सामने खड़ा करते हुए कहा, 3 मैं तुम्हें एक सच्चाई बताना चाहता हूं: "जब तक तुम बदलकर बालक के समान न हो जाओ, तुम्हारा प्रवेश स्वर्ग-राज्य में किसी प्रकार न होगा. 4 जो कोई स्वयं को इस बालक के समान विनम्र कर लेगा, वही स्वर्ग-राज्य में सबसे बड़ा है; 5 और जो कोई ऐसे बालक को मेरे नाम में ग्रहण करता है, मुझे ग्रहण करता है.

    10 "ध्यान रखो कि तुम इन छोटों में से किसी को तुच्छ दृष्टि से न देखो. मैं तुम्हें बताता हूं कि स्वर्ग में इनके स्वर्गदूत इनके लिए मेरे पिता के सामने विनती करने के उद्देश्य से हमेशा उपस्थित रहते हैं. [

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 उसी समय चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे, "स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?" 2 इस पर उसने एक बालक को पास बुलाकर उनके बीच में खड़ा किया, 3 और कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं कर पाओगे। 4 जो कोई अपने आपको इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में बड़ा होगा। 5 और जो कोई मेरे नाम से एक ऐसे बालक को ग्रहण करता है वह मुझे ग्रहण करता है।

    10 "देखो, तुम इन छोटों में से किसी को तुच्छ न जानना; क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि स्वर्ग में उनके स्वर्गदूत मेरे स्वर्गीय पिता का मुँह सदा देखते हैं।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.