यीशु और बच्चे
13 तब लोग उसके पास बच्चों को लाए कि वह उन पर अपने हाथ रखे और प्रार्थना करे; परंतु शिष्यों ने उन्हें डाँटा। 14 तब यीशु ने कहा,"बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।" 15 और उन पर हाथ रखने के बाद वह वहाँ से चला गया।