धनी युवक और अनंत जीवन
16 तब देखो, एक व्यक्ति ने उसके पास आकर कहा, "19:16 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "उत्तम" लिखा है।गुरु, मैं कौन सा उत्तम कार्य करूँ कि अनंत जीवन पाऊँ?" 17 उसने उससे कहा,"तू उत्तम के विषय में मुझसे क्यों पूछता है? उत्तम तो एक ही है।19:17 कुछ हस्तलेखों में "उत्तम तो एक ही है" के स्थान पर "परमेश्वर को छोड़ कोई उत्तम नहीं है" लिखा है।यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं का पालन कर।" 18 उसने उससे कहा, "कौन सी?" यीशु ने कहा,"यह कि तू हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, 19 अपने पिता और अपनी माता का आदर करना19:19 निर्गमन 20:12-16; व्यवस्था 5:16और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।"19:19 लैव्य 19:18 20 उस युवक ने यीशु से कहा, "मैंने इन सब बातों का पालन किया है;19:20 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "अपने लड़कपन से" लिखा है। क्या अब भी मुझमें कमी है?" 21 यीशु ने उससे कहा,"यदि तू सिद्ध होना चाहता है, तो जा, अपनी संपत्ति को बेचकर कंगालों को दे दे, फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।" 22 जब उस युवक ने यह बात सुनी तो उदास होकर चला गया, क्योंकि उसके पास बहुत संपत्ति थी।
धनवान और परमेश्वर का राज्य
23 तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,"मैं तुमसे सच कहता हूँ कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है। 24 मैं तुमसे फिर कहता हूँ कि परमेश्वर के राज्य में एक धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के छेद में से निकल जाना अधिक सहज है।" 25 जब शिष्यों ने यह सुना तो वे बहुत आश्चर्यचकित होकर कहने लगे, "तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?" 26 यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,"मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्वर के लिए सब कुछ संभव है।"