पूर्व से विद्वानों का आगमन
1 राजा हेरोदेस के दिनों में जब यहूदिया के बैतलहम में यीशु का जन्म हुआ, तो देखो! पूर्व से कुछ विद्वान यरूशलेम में आकर 2 पूछने लगे, "यहूदियों का राजा जिसका जन्म हुआ, कहाँ है? क्योंकि हमने पूर्व में उसका तारा देखा और उसे दंडवत् करने आए हैं।"