विश्वासयोग्य या अविश्वासयोग्य दास
45 "फिर ऐसा विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास कौन है जिसे उसके स्वामी ने अपने नौकरों के ऊपर नियुक्त किया कि उन्हें उचित समय पर भोजन दे? 46 धन्य है वह दास जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा ही करते पाए। 47 मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह उसे अपनी सारी संपत्ति पर अधिकारी नियुक्त करेगा। 48 परंतु यदि वह दास दुष्ट हो और अपने मन में कहे, ‘मेरे स्वामी के आने में देर है।’ 49 और वह अपने संगी दासों को पीटने लगे, और पियक्कड़ों के साथ खाए-पीए, 50 तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं करता होगा और ऐसी घड़ी जिसे वह नहीं जानता होगा; 51 और उसे वह कठोर दंड देगा और उसका भाग पाखंडियों के साथ ठहराएगा, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।"