व्यवस्था और यीशु
17 "यह न समझो कि मैं व्यवस्था या भविष्यवक्ताओं के लेखों को नष्ट करने आया हूँ; नष्ट करने नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने आया हूँ। 18 क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ, कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएँ, तब तक व्यवस्था में से एक मात्रा या एक बिंदु भी पूरा हुए बिना न टलेगा।