दान देने पर शिक्षा
1 "सावधान रहो! तुम मनुष्यों के सामने उन्हें दिखाने के लिए अपने धार्मिकता के कार्य 6:1 कुछ हस्तलेखों में "अपने धार्मिकता के कार्य" के स्थान पर "अपना दान" लिखा है। न करो, नहीं तो अपने पिता से, जो स्वर्ग में है, कुछ भी प्रतिफल न पाओगे।
2 "इसलिए जब तू दान करे तो अपने आगे तुरही न बजवा, जैसे पाखंडी आराधनालयों और गलियों में करते हैं कि मनुष्यों के द्वारा उन्हें सम्मान मिले; मैं तुमसे सच कहता हूँ, वे अपना प्रतिफल पा चुके। 3 परंतु जब तू दान करे, तो तेरा बायाँ हाथ न जान पाए कि तेरा दाहिना हाथ क्या कर रहा है, 4 ताकि तेरा दान गुप्त रहे; तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे6:4 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "सब के सामने" लिखा है।प्रतिफल देगा।
प्रार्थना पर शिक्षा
5 "जब तुम प्रार्थना करो तो पाखंडियों के समान न होना; क्योंकि उन्हें आराधनालयों में और सड़क के कोनों पर खड़े होकर प्रार्थना करना प्रिय लगता है, ताकि लोग उन्हें देखें; मैं तुमसे सच कहता हूँ, वे अपना प्रतिफल पा चुके। 6 परंतु जब तू प्रार्थना करे तो अपने कमरे में जा, और द्वार बंद करके अपने पिता से जो गुप्त में है, प्रार्थना कर; तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे6:6 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "सब के सामने" लिखा है।प्रतिफल देगा।
उपवास पर शिक्षा
16 "जब तुम उपवास करो, तो पाखंडियों के समान उदास मुँह मत बनाओ, वे अपना मुँह इसलिए बिगाड़ लेते हैं कि लोग उन्हें उपवासी जानें; मैं तुमसे सच कहता हूँ, वे अपना प्रतिफल पा चुके। 17 परंतु उपवास करते समय तू अपने सिर पर तेल मल और अपना मुँह धो, 18 ताकि मनुष्य नहीं, बल्कि तेरा पिता जो गुप्त में है, तुझे उपवासी जाने; तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे6:18 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "सब के सामने" लिखा है।प्रतिफल देगा।