6 क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है;
उसी के मुँह से ज्ञान और समझ की बातें निकलती हैं।
7 वह सीधे लोगों के लिए खरी बुद्धि का भंडार रखता है;
जो खराई से चलते हैं, उनके लिए वह ढाल है।
8 वह न्याय के पथों की रक्षा करता है,
और अपने भक्तों के मार्ग की चौकसी करता है।