Pular para o conteúdo
Publicidade

Proverbs 30:7-9

HSB Hindi Standard Bible

7 मैंने तुझसे दो वर माँगे हैं;

मेरे मरने से पहले उन्हें मुझे देने से इनकार न कर :

8 धोखे और झूठ को मुझसे दूर कर दे;

मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना।

मेरे प्रतिदिन का भोजन मुझे दिया कर।

9 कहीं ऐसा न हो कि मेरे पास बहुत अधिक हो जाए

और मैं तेरा इनकार करके कहूँ,

"यहोवा कौन है?"

या मैं घटी में पड़कर चोरी करूँ

और अपने परमेश्‍वर के नाम पर कलंक लगाऊँ।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    7 "अपनी मृत्यु के पूर्व मैं आपसे दो आग्रह कर रहा हूं;

    मुझे इनसे वंचित न कीजिए.

    8 मुझसे वह सब अत्यंत दूर कर दीजिए, जो झूठ है, असत्य है;

    न तो मुझे निर्धनता में डालिए और न मुझे धन दीजिए,

    मात्र मुझे उतना ही भोजन प्रदान कीजिए, जितना आवश्यक है.

    9 ऐसा न हो कि सम्पन्‍नता में मैं आपका त्याग ही कर दूं

    और कहने लगूं, ‘कौन है यह याहवेह?’

    अथवा ऐसा न हो कि निर्धनता की स्थिति में मैं चोरी करने के लिए बाध्य हो जाऊं,

    और मेरे परमेश्वर के नाम को कलंकित कर बैठूं.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    7 मैंने तुझ से दो वर माँगे हैं,

    इसलिए मेरे मरने से पहले उन्हें मुझे देने से मुँह न मोड़

    8 अर्थात् व्यर्थ और झूठी बात मुझसे दूर रख; मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना;

    प्रतिदिन की रोटी मुझे खिलाया कर। (1 तीमु. 6:8)

    9 ऐसा न हो कि जब मेरा पेट भर जाए, तब मैं इन्कार करके कहूँ कि यहोवा कौन है?

    या निर्धन होकर चोरी करूँ,

    और परमेश्वर के नाम का अनादर करूँ।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.