Pular para o conteúdo
Publicidade

रोमियों 12:17-21

HSB Hindi Standard Bible

17 बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; उन बातों पर ध्यान दो जो सब लोगों की दृष्‍टि में भली हैं। 18 जहाँ तक संभव हो, सब मनुष्यों के साथ मेल-मिलाप से रहो। 19 हे प्रियो, अपने आप बदला न लेना, बल्कि परमेश्‍वर के क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है : प्रभु कहता है, बदला लेना मेरा काम है, बदला मैं लूँगा।12:19 व्यवस्था 32:35 20 बल्कि

यदि तेरा शत्रु भूखा है तो उसे खाना खिला,

यदि वह प्यासा है तो उसे पानी पिला;

क्योंकि ऐसा करके तू उसके सिर पर

आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।12:20 नीति 25:21-22

21 बुराई से न हार, बल्कि भलाई से बुराई को जीत ले।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    17 किसी के प्रति भी दुष्टता का बदला दुष्टता न हो; तुम्हारा स्वभाव सब की दृष्टि में सुहावना हो; 18 यदि संभव हो तो यथाशक्ति सभी के साथ मेल बनाए रखो. 19 प्रियजन, तुम स्वयं बदला न लो—इसे परमेश्वर के क्रोध के लिए छोड़ दो, क्योंकि शास्त्र का लेख है: बदला लेना मेरा काम है, प्रतिफल मैं दूंगा.12:19 व्यव 32:35 प्रभु का कथन यह भी है:

    20 यदि तुम्हारा शत्रु भूखा है, उसे भोजन कराओ,

    यदि वह प्यासा है, उसे पानी दो;

    ऐसा करके तुम उसके सिर पर अंगारों का ढेर लगा दोगे.12:20 सूक्ति 25:21, 22

    21 बुराई से न हारकर बुराई को भलाई के द्वारा हरा दो.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    17 बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उनकी चिन्ता किया करो। 18 जहाँ तक हो सके, तुम भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो12:18 मेल मिलाप रखो: इस अभिव्यक्ति का यह तात्पर्य हैं कि यह हमेशा नहीं किया जा सकता है। फिर भी यह इच्छा होनी चाहिए।। 19 हे प्रियों अपना बदला न लेना; परन्तु परमेश्वर को क्रोध का अवसर दो, क्योंकि लिखा है, "बदला लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूँगा।" (व्यव. 32:35)

    20 परन्तु "यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसे खाना खिला,

    यदि प्यासा हो, तो उसे पानी पिला;

    क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।" (नीति. 25:21,22)

    21 बुराई से न हारो परन्तु भलाई से बुराई को जीत लो।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.