19 हे प्रियो, अपने आप बदला न लेना, बल्कि परमेश्वर के क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है : प्रभु कहता है, बदला लेना मेरा काम है, बदला मैं लूँगा।12:19 व्यवस्था 32:35 20 बल्कि
यदि तेरा शत्रु भूखा है तो उसे खाना खिला,
यदि वह प्यासा है तो उसे पानी पिला;
क्योंकि ऐसा करके तू उसके सिर पर
आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।12:20 नीति 25:21-22
21 बुराई से न हार, बल्कि भलाई से बुराई को जीत ले।