9 इसलिए अब जबकि हम उसके लहू के द्वारा धर्मी ठहराए गए हैं, तो निश्चय ही उसके द्वारा परमेश्वर के क्रोध से भी बच जाएँगे। 10 क्योंकि जब शत्रु होने पर भी उसके पुत्र की मृत्यु के द्वारा परमेश्वर से हमारा मेल हुआ, तो फिर मेल-मिलाप हो जाने पर हम निश्चय ही उसके जीवन के द्वारा उद्धार पाएँगे। 11 इतना ही नहीं, बल्कि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर में प्रफुल्लित भी होते हैं, जिसके द्वारा अब हमारा मेल-मिलाप हुआ है।
Publicidade