Pular para o conteúdo
Publicidade

Leviticus 12

प्रसव के बाद शुद्धीकरण की विधि

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "इस्राएलियों से कह : जब कोई स्‍त्री गर्भवती होकर लड़के को जन्म देती है तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी, जिस प्रकार वह अपने मासिक धर्म के समय अशुद्ध रहती है। 3 आठवें दिन लड़के का ख़तना किया जाए। 4 फिर वह स्‍त्री अपने लहू से शुद्ध होने के लिए तैंतीस दिन प्रतीक्षा करे। जब तक उसके शुद्ध होने के दिन पूरे न हो जाएँ तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छुए और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे। 5 परंतु यदि वह लड़की को जन्म देती है तो वह दो सप्‍ताह तक अशुद्ध रहेगी, जिस प्रकार वह अपने मासिक धर्म में रहती है। फिर वह अपने लहू से शुद्ध होने के लिए छियासठ दिन प्रतीक्षा करे।

6 "जब उसके शुद्ध होने के दिन पूरे हो जाएँ, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो या बेटी, वह होमबलि के लिए एक वर्ष का भेड़ का बच्‍चा, और पापबलि के लिए कबूतर का एक बच्‍चा या एक पंडुक मिलापवाले तंबू के द्वार पर याजक के पास लाए। 7 याजक उन्हें यहोवा के सामने चढ़ाए और उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे; तब वह अपने लहू बहने की अशुद्धता से शुद्ध हो जाएगी। जिस स्‍त्री के लड़का या लड़की उत्पन्‍न हुई हो उसके लिए यही व्यवस्था है। 8 पर यदि वह भेड़ या बकरी चढ़ाने में असमर्थ हो, तो दो पंडुक या कबूतर के दो बच्‍चे, एक तो होमबलि के लिए और दूसरा पापबलि के लिए लाए, और याजक उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, तब वह शुद्ध हो जाएगी।"

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.