Pular para o conteúdo
Publicidade

Leviticus 17

लहू की पवित्रता

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "हारून और उसके पुत्रों से, और सब इस्राएलियों से कह कि जो आज्ञा यहोवा ने दी है वह यह है : 3 यदि इस्राएल के घराने में से कोई व्यक्‍ति बैल या भेड़ के बच्‍चे या बकरी को, छावनी में या छावनी से बाहर घात करे, 4 और उसे मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा के निवासस्थान के सामने यहोवा को चढ़ाने के लिए न ले जाए, तो वह व्यक्‍ति लहू बहाने का दोषी ठहरेगा। उसने लहू बहाया है इसलिए उसे अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए। 5 इसलिए इस्राएली अपने बलिदान जो वे खुले मैदान में करते हैं, उन्हें यहोवा के सम्मुख मिलापवाले तंबू के द्वार पर याजक के पास लाएँ, और उन्हें यहोवा के लिए मेलबलि के रूप में चढ़ाएँ। 6 याजक लहू को मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा की वेदी पर छिड़के, और चरबी को यहोवा के लिए सुखदायक सुगंध के रूप में जलाए। 7 वे उन बकरा-देवताओं के लिए फिर कभी बलिदान न चढ़ाएँ जिनके पीछे होकर वे व्यभिचार करते हैं; यह उनकी पीढ़ी-पीढ़ी में सदा की विधि ठहरेगी।

8 "तू उनसे कह कि इस्राएल के घराने या उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से जो कोई होमबलि या मेलबलि चढ़ाए, 9 और उसे मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा को चढ़ाने के लिए न लाए, वह व्यक्‍ति अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए।

10 "फिर यदि इस्राएल के घराने या उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से जो कोई किसी का लहू खाए, तो मैं उस लहू खानेवाले के विरुद्ध होकर उसे उसके लोगों के बीच में से नष्‍ट कर डालूँगा। 11 शरीर का प्राण लहू में होता है, इसलिए मैंने इसे वेदी पर चढ़ाने के लिए तुम्हें दिया है कि तुम्हारे प्राणों के लिए प्रायश्‍चित्त किया जाए; क्योंकि प्राण होने के कारण लहू ही प्रायश्‍चित्त करता है। 12 इसलिए मैं इस्राएलियों से कहता हूँ कि तुममें से कोई भी व्यक्‍ति लहू न खाए, और तुम्हारे बीच वास करनेवाला परदेशी भी लहू न खाए।

13 "इस्राएलियों में से या उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से जो कोई किसी खाने के योग्य पशु या पक्षी का शिकार करे, वह उसका लहू उंडेलकर मिट्टी से ढक दे। 14 क्योंकि हर प्राणी का प्राण उसका लहू है और वही उसका जीवन है। इसीलिए मैंने इस्राएलियों से कहा है कि तुम किसी प्राणी का लहू न खाना, क्योंकि हर प्राणी का प्राण उसके लहू में है। जो कोई उसे खाए वह नष्‍ट किया जाएगा। 15 जो कोई मरे या फाड़े हुए पशु का मांस खाए, चाहे वह देशवासी हो या परदेशी, वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे; तब वह शुद्ध हो जाएगा। 16 परंतु यदि वह उन्हें न धोए और न स्‍नान करे, तो उसे अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।"

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.