Pular para o conteúdo
Publicidade

याकूब की पत्री 4:4,6-8

HSB Hindi Standard Bible

4 हे4:4 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "व्यभिचारियो और" लिखा है। व्यभिचारिणियो, क्या तुम नहीं जानतीं कि संसार से मित्रता का अर्थ परमेश्‍वर से शत्रुता रखना है? इसलिए यदि कोई संसार का मित्र बनना चाहता है, तो वह स्वयं को परमेश्‍वर का शत्रु बनाता है। 6 क्या वह और अधिक अनुग्रह नहीं देता? इस कारण वह कहता है :

परमेश्‍वर अभिमानियों का विरोध करता है,

परंतु दीनों पर अनुग्रह करता है।4:6 नीति 3:34

7 इसलिए परमेश्‍वर के अधीन हो जाओ; शैतान का सामना करो, और वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा। 8 परमेश्‍वर के निकट आओ, और वह तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथों को शुद्ध करो; हे दुचित्तो, अपने हृदयों को शुद्ध करो।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    4 अरे विश्वासघातियो!4:4 होशे 3:1 क्या तुम्हें यह मालूम नहीं कि संसार से मित्रता परमेश्वर से शत्रुता है? इसलिये उसने, जो संसार की मित्रता से बंधा हुआ है, अपने आपको परमेश्वर का शत्रु बना लिया है. 6 वह और अधिक अनुग्रह देते हैं, इसलिये लिखा है:

    "परमेश्वर घमंडियों के विरुद्ध रहते

    और दीनों को अनुग्रह देते हैं."4:6 सूक्ति 3:34

    7 इसलिये परमेश्वर के अधीन रहो, शैतान का विरोध करो तो वह तुम्हारे सामने से भाग खड़ा होगा. 8 परमेश्वर के पास आओ तो वह तुम्हारे पास आएंगे. पापियो! अपने हाथ स्वच्छ करो. तुम, जो दुचित्ते हो, अपने हृदय शुद्ध करो.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    4 हे व्यभिचारिणियों4:4 व्यभिचारिणियों: यह शब्द उन लोगों को दर्शाने के लिये उपयोग किया गया हैं जो परमेश्वर के प्रति विश्वासघाती हैं।, क्या तुम नहीं जानतीं, कि संसार से मित्रता करनी परमेश्वर से बैर करना है? इसलिए जो कोई संसार का मित्र होना चाहता है, वह अपने आपको परमेश्वर का बैरी बनाता है। (1 यूह. 2:15,16) 6 वह तो और भी अनुग्रह देता है; इस कारण यह लिखा है, "परमेश्वर अभिमानियों से विरोध करता है, पर नम्रों पर अनुग्रह करता है।" 7 इसलिए परमेश्वर के अधीन हो जाओ; और शैतान का सामना करो4:7 शैतान का सामना करो: जब आप सब बातों में परमेश्वर के अधीन रहेंगे, तब आप किसी भी बात में शैतान के अधीन नहीं रहेंगे। किसी भी तरीके से वह आपको सम्पर्क करे आप उसका सामना और विरोध करो।, तो वह तुम्हारे पास से भाग निकलेगा। 8 परमेश्वर के निकट आओ, तो वह भी तुम्हारे निकट आएगा: हे पापियों, अपने हाथ शुद्ध करो; और हे दुचित्ते लोगों अपने हृदय को पवित्र करो। (जक. 1:3, मला. 3:7)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.