Pular para o conteúdo
Publicidade

1 कुरिन्थियों 1:1-3

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

अभिवादन

1 पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा1:1 परमेश्वर की इच्छा: से मनुष्य के द्वारा नियुक्ति, या प्राधिकारी नहीं। से यीशु मसीह का प्रेरित होने के लिये बुलाया गया और भाई सोस्थिनेस की ओर से। 2 परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिन्थुस में है, अर्थात् उनके नाम जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए, और पवित्र होने के लिये बुलाए गए हैं; और उन सब के नाम भी जो हर जगह हमारे और अपने प्रभु यीशु मसीह के नाम से प्रार्थना करते हैं।

3 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 परमेश्वर की इच्छा के अनुसार मसीह येशु के लिए बुलाए गए प्रेरित पौलॉस तथा हमारे भाई सोस्थेनेस की ओर से.

    2 कोरिन्थॉस नगर में स्थापित परमेश्वर की कलीसिया को वे, जो मसीह येशु में पवित्र किए गए1:2 अर्थात्: अलग किए गए हैं तथा जिनका उन सबके समान, जो हर जगह हमारे तथा उनके प्रभु येशु मसीह की स्तुति करते हैं, पवित्र लोगों के रूप में बुलाये गये हैं:

    3 तुम सबको हमारे पिता परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह की ओर से अनुग्रह तथा शांति.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 पौलुस, जो परमेश्‍वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित होने के लिए बुलाया गया, और भाई सोस्थिनेस की ओर से, 2 परमेश्‍वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिंथुस में है, अर्थात् उनके नाम जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए हैं और उन सब के साथ पवित्र जन होने के लिए बुलाए गए हैं जो हर जगह हमारे प्रभु यीशु मसीह का नाम लेते हैं—वह हमारा और उनका भी प्रभु है : 3 हमारे परमेश्‍वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.