Pular para o conteúdo
Publicidade

1 कुरिन्थियों 11:23-26

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

23 क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुँची, और मैंने तुम्हें भी पहुँचा दी; कि प्रभु यीशु ने जिस रात पकड़वाया गया रोटी ली, 24 और धन्यवाद करके उसे तोड़ी, और कहा, "यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।" 25 इसी रीति से उसने बियारी के बाद कटोरा भी लिया, और कहा, "यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा है: जब कभी पीओ, तो मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।" (लूका 22:20) 26 क्योंकि जब कभी तुम यह रोटी खाते, और इस कटोरे में से पीते हो, तो प्रभु की मृत्यु को जब तक वह न आए, प्रचार करते हो।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    23 जो मैंने प्रभु से प्राप्‍त किया, वह मैंने तुम्हें भी सौंप दिया: प्रभु येशु मसीह ने, जिस रात उन्हें पकड़वाया जा रहा था, रोटी ली, 24 धन्यवाद देने के बाद उसे तोड़ा और कहा, "तुम्हारे लिए यह मेरा शरीर है. यह मेरी याद में किया करना." 25 इसी प्रकार भोजन के बाद उन्होंने प्याला लेकर कहा, "यह प्याला मेरे लहू में स्थापित नई वाचा है. जब-जब तुम इसे पियो, यह मेरी याद में किया करना." 26 इसलिये जब-जब तुम यह रोटी खाते हो और इस प्याले में से पीते हो, तब-तब प्रभु के आगमन तक उनकी मृत्यु का प्रचार करते हो.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    23 क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से प्राप्‍त हुई, जो मैंने तुम्हें भी सौंप दी, कि प्रभु यीशु ने, जिस रात वह पकड़वाया गया, रोटी ली, 24 और धन्यवाद करके उसे तोड़ी और कहा,"11:24 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "लो और खाओ," लिखा है।यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिए11:24 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "तोड़ी जाती" लिखा है।है, मेरे स्मरण में यही किया करो।" 25 इसी प्रकार भोजन के बाद उसने कटोरा भी लिया और कहा,"यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा है; जब भी पीओ, तो मेरे स्मरण में यही किया करो।" 26 क्योंकि जब भी तुम यह रोटी खाते और इस कटोरे में से पीते हो, तो जब तक प्रभु न आए उसकी मृत्यु का प्रचार करते हो।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.