पवित्र आत्मा के वरदान
1 हे भाइयों, मैं नहीं चाहता कि तुम आत्मिक वरदानों12:1 आत्मिक वरदानों: कुछ भी वह जो एक आत्मिक स्वभाव का है। के विषय में अज्ञात रहो। 2 तुम जानते हो, कि जब तुम अन्यजाति थे, तो गूँगी मूरतों के पीछे जैसे चलाए जाते थे वैसे चलते थे। (गला. 4:8) 3 इसलिए मैं तुम्हें चेतावनी देता हूँ कि जो कोई परमेश्वर की आत्मा की अगुआई से बोलता है, वह नहीं कहता कि यीशु श्रापित है; और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।
4 वरदान तो कई प्रकार के हैं, परन्तु आत्मा एक ही है। 5 और सेवा भी कई प्रकार की है, परन्तु प्रभु एक ही है। 6 और प्रभावशाली कार्य कई प्रकार के हैं, परन्तु परमेश्वर एक ही है, जो सब में हर प्रकार का प्रभाव उत्पन्न करता है। 7 किन्तु सब के लाभ पहुँचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है।