4 वरदान तो कई प्रकार के हैं, परन्तु आत्मा एक ही है। 5 और सेवा भी कई प्रकार की है, परन्तु प्रभु एक ही है। 6 और प्रभावशाली कार्य कई प्रकार के हैं, परन्तु परमेश्वर एक ही है, जो सब में हर प्रकार का प्रभाव उत्पन्न करता है। 7 किन्तु सब के लाभ पहुँचाने के लिये हर एक को आत्मा का प्रकाश दिया जाता है।
22 परन्तु देह के वे अंग जो औरों से निर्बल12:22 निर्बल: बाकी की तुलना में निर्बल; जो थकान को सहन करने और कठिनाइयों का सामना करने के लिए कम सक्षम लगते हैं। देख पड़ते हैं, बहुत ही आवश्यक हैं।