Pular para o conteúdo
Publicidade

1 इतिहास 3

दाऊद की वंशावली

1 दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ। 2 तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का पुत्र था, चौथा अदोनिय्याह जो हग्गीत का पुत्र था। 3 पाँचवाँ शपत्याह जो अबीतल से, और छठवाँ यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ। 4 दाऊद से हेब्रोन में छः पुत्र उत्पन्न हुए, और वहाँ उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया। 5 यरूशलेम में उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए: अर्थात् शिमा, शोबाब, नातान और सुलैमान, ये चारों अम्मीएल की बेटी बतशेबा से उत्पन्न हुए। 6 और यिभार, एलीशामा एलीपेलेत, 7 नोगह, नेपेग, यापी, 8 एलीशामा, एल्यादा और एलीपेलेत, ये नौ पुत्र थे। 9 ये सब दाऊद के पुत्र थे; और इनको छोड़ रखैलों के भी पुत्र थे, और इनकी बहन तामार थी।

सुलैमान के वंशज

10 फिर सुलैमान का पुत्र रहबाम उत्पन्न हुआ; रहबाम का अबिय्याह, अबिय्याह का आसा, आसा का यहोशापात, 11 यहोशापात का योराम, योराम का अहज्याह, अहज्याह का योआश; 12 योआश का अमस्याह, अमस्याह का अजर्याह, अजर्याह का योताम; 13 योताम का आहाज, आहाज का हिजकिय्याह, हिजकिय्याह का मनश्शे; 14 मनश्शे का आमोन, और आमोन का योशिय्याह पुत्र हुआ। (मत्ती 1:7-10) 15 और योशिय्याह के पुत्र: उसका जेठा योहानान, दूसरा यहोयाकीम; तीसरा सिदकिय्याह, चौथा शल्लूम। 16 यहोयाकीम का पुत्र यकोन्याह, इसका पुत्र सिदकिय्याह। (मत्ती 1:11) 17 और यकोन्याह का पुत्र अस्सीर, उसका पुत्र शालतीएल; (मत्ती 1:12, लूका 3:27) 18 और मल्कीराम, पदायाह, शेनस्सर, यकम्याह, होशामा और नदब्याह; 19 और पदायाह के पुत्र जरुब्बाबेल और शिमी हुए; और जरुब्बाबेल3:19 जरुब्बाबेल: जिसे अन्य स्थानों में शालतीएल का पुत्र भी कहा गया है क्योंकि वही शालतीएल का उत्तराधिकारी और वंशज था क्योंकि वह उसका भतीजा था उसके भाई पदायाह का पुत्र। के पुत्र मशुल्लाम और हनन्याह, जिनकी बहन शलोमीत थी; 20 और हशूबा, ओहेल, बेरेक्याह, हसद्याह और यूशब-हेसेद, पाँच। 21 और हनन्याह के पुत्र: पलत्याह और यशायाह, और उसका पुत्र रपायाह, उसका पुत्र अर्नान, उसका पुत्र ओबद्याह, उसका पुत्र शकन्याह। 22 और शकन्याह का पुत्र शमायाह, और शमायाह के पुत्र हत्तूश और यिगाल, बारीह, नार्याह और शापात, छः। 23 और नार्याह के पुत्र एल्योएनै, हिजकिय्याह और अज्रीकाम, तीन। 24 और एल्योएनै के पुत्र होदव्याह, एल्याशीब, पलायाह, अक्कूब, योहानान, दलायाह और अनानी, सात।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.