Pular para o conteúdo
Publicidade

1 यूहन्ना 4:1-4

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

आत्माओं को परखो

1 हे प्रियों, हर एक आत्मा पर विश्वास न करो4:1 हर एक आत्मा पर विश्वास न करो: हर एक पर विश्वास मत करो जो पवित्र आत्मा के प्रभाव के अधीन होने को जाहिर करते हैं।: वरन् आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं। 2 परमेश्वर का आत्मा तुम इसी रीति से पहचान सकते हो, कि जो कोई आत्मा मान लेती है, कि यीशु मसीह शरीर में होकर आया है वह परमेश्वर की ओर से है। 3 और जो कोई आत्मा यीशु को नहीं मानती, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है; यही मसीह के विरोधी की आत्मा है; जिसकी चर्चा तुम सुन चुके हो, कि वह आनेवाला है और अब भी जगत में है। 4 हे प्रिय बालकों, तुम परमेश्वर के हो और उन आत्माओं पर जय पाई है; क्योंकि जो तुम में है, वह उससे जो संसार में है, बड़ा है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 प्रिय भाई बहनो, हर एक आत्मा का विश्वास न करो परंतु आत्माओं को परखकर देखो कि वे परमेश्वर की ओर से हैं भी या नहीं, क्योंकि संसार में अनेक झूठे भविष्यवक्ता पवित्र आत्मा के वक्ता होने का दावा करते हुए कार्य कर रहे हैं. 2 परमेश्वर के आत्मा को तुम इस प्रकार पहचान सकते हो: ऐसी हर एक आत्मा, जो परमेश्वर की ओर से है, यह स्वीकार करती है कि मसीह येशु का अवतार मानव के शरीर में हुआ. 3 ऐसी हर एक आत्मा, जो मसीह येशु को स्वीकार नहीं करती परमेश्वर की ओर से नहीं है. यह मसीह विरोधी की आत्मा है, जिसके विषय में तुमने सुना था कि वह आने पर है और अब तो वह संसार में आ ही चुकी है.

    4 प्रिय भाई बहनो, तुम परमेश्वर के हो. तुमने झूठे भविष्यद्वक्ताओं को हराया है; श्रेष्ठ वह हैं, जो तुम्हारे अंदर में हैं, बजाय उसके जो संसार में है.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 हे प्रियो, हर एक आत्मा पर विश्‍वास न करो, बल्कि आत्माओं को परखो कि वे परमेश्‍वर की ओर से हैं या नहीं, क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यवक्‍ता जगत में निकल पड़े हैं। 2 तुम परमेश्‍वर के आत्मा को इससे जान सकते हो : हर एक आत्मा जो मानती है कि यीशु मसीह देह में होकर आया है, वह परमेश्‍वर की ओर से है, 3 और प्रत्येक आत्मा जो यीशु को नहीं मानती,4:3 कुछ हस्तलेखों में "जो यीशु को नहीं मानती" के स्थान पर "जो यह नहीं मानती कि यीशु मसीह देह में आया" लिखा है। वह परमेश्‍वर की ओर से नहीं है; और यही मसीह-विरोधी की आत्मा है जिसके विषय में तुम सुन चुके हो कि वह आने पर है और अब तो जगत में ही है। 4 बच्‍चो, तुम परमेश्‍वर के हो और तुमने झूठे भविष्यवक्‍ताओं पर जय पाई है, क्योंकि जो तुममें है वह उससे जो संसार में है, कहीं अधिक बढ़कर है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

1 João
Ver todos os capítulos de 1 João