सत्य का आत्मा और धोखे की आत्मा
1 हे प्रियो, हर एक आत्मा पर विश्वास न करो, बल्कि आत्माओं को परखो कि वे परमेश्वर की ओर से हैं या नहीं, क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यवक्ता जगत में निकल पड़े हैं। 2 तुम परमेश्वर के आत्मा को इससे जान सकते हो : हर एक आत्मा जो मानती है कि यीशु मसीह देह में होकर आया है, वह परमेश्वर की ओर से है, 3 और प्रत्येक आत्मा जो यीशु को नहीं मानती,4:3 कुछ हस्तलेखों में "जो यीशु को नहीं मानती" के स्थान पर "जो यह नहीं मानती कि यीशु मसीह देह में आया" लिखा है। वह परमेश्वर की ओर से नहीं है; और यही मसीह-विरोधी की आत्मा है जिसके विषय में तुम सुन चुके हो कि वह आने पर है और अब तो जगत में ही है। 4 बच्चो, तुम परमेश्वर के हो और तुमने झूठे भविष्यवक्ताओं पर जय पाई है, क्योंकि जो तुममें है वह उससे जो संसार में है, कहीं अधिक बढ़कर है।