परमेश्वर को समर्पित करना और शैतान का विरोध करना
5 हे नवयुवकों, तुम भी वृद्ध पुरुषों के अधीन रहो, वरन् तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बाँधे रहो, क्योंकि
"परमेश्वर अभिमानियों का विरोध करता है,
परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।"
6 इसलिए परमेश्वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो5:6 दीनता से रहो: एक छोटा स्थान या पद लेने के लिए तैयार रहो, इस प्रकार, जैसे वह स्थान आपके लिए है। जो आप से सम्बंधित नहीं हैं उसके लिए अहंकार मत करो।, जिससे वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए।