7 तब शाऊल ने अपने कर्मचारियों से कहा, "मेरे लिये किसी भूत-सिद्धि करनेवाली को ढूँढ़ो, कि मैं उसके पास जाकर उससे पूछूँ।" उसके कर्मचारियों ने उससे कहा, "एनदोर में एक भूत-सिद्धि करनेवाली रहती है।"
15 शमूएल ने शाऊल से पूछा, "तूने मुझे ऊपर बुलवाकर क्यों सताया है?" शाऊल ने कहा, "मैं बड़े संकट में पड़ा हूँ; क्योंकि पलिश्ती मेरे साथ लड़ रहे हैं और परमेश्वर ने मुझे छोड़ दिया, और अब मुझे न तो भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उत्तर देता है, और न स्वप्नों के; इसलिए मैंने तुझे बुलाया कि तू मुझे जता दे कि मैं क्या करूँ।"