7 हारकर शाऊल ने अपने सेवकों को आदेश दिया, "मेरे लिए एक ऐसी स्त्री की खोज करो, जो डायन28:7 डायन जादू करनेवाली स्त्री हो, कि मैं उससे पूछताछ कर सकूं." उनके सेवक यह सूचना लाए.
"सुनिए, एक डायन है, एन-दोर में."
15 शमुएल ने शाऊल से पूछा, "मुझे बुलाकर तुमने मेरा विश्राम भंग क्यों किया?"
शाऊल ने उत्तर दिया, "मैं घोर संकट में आ पड़ा हूं. फिलिस्तीनी हमारे विरुद्ध युद्ध के लिए उठ खड़े हुए हैं. परमेश्वर मुझसे विमुख हो गए हैं. उनसे मुझे कोई भी उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा: न तो भविष्यवक्ताओं के माध्यम से, न स्वप्नों के माध्यम से. इसलिये मुझे आपको कष्ट देना पड़ा है. कृपया मुझे बताइए मैं क्या करूं."